फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौचंदी ट्रेन से टकराया मवेशी, इंजन में खराबी

Thu, 10 Aug 2023 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

पहले कुंडा और मानिकपुर के बीच रोक दी गाड़ी
फिर रायबरेली स्टेशन पर इंजन बदले को रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस से बुधवार रात एक मवेशी टकरा गया, जिससे इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। घटनास्थल पर गाड़ी रोक दी गई, फिर कामचलाऊ व्यवस्था करके ट्रेन को खींचकर रायबरेली स्टेशन लाया गया, जहां इंजन बदलने के बाद रवाना किया गया। पहले तो घटनास्थल और फिर रायबरेली में आधे-आधे घंटे ट्रेन को रोकना पड़ा।
प्रयागराज से रवाना हुई नौचंदी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट की देरी से कुंडा हरनामगंज पहुंची, जहां से छूटने के बाद कुछ दूर ही गाड़ी पहुंची थी, तभी एक मवेशी टकरा गया। इससे इंजन में खराबी आ गई। लगभग आधे घंटे ट्रेन मौके पर रुकी रही। इंजन में आई खराबी तो दूर नहीं हुई, लेकिन जुगाड़ करके जैसे-तैसे गाड़ी को अगले स्टेशन गढ़ी मानिकपुर पहुंचाया गया। यह गाड़ी रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्टेशन पर डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची, लेकिन यहां भी इंजन में आई खराबी का स्थाई रूप से दूर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

रायबरेली स्टेशन पहुंचने पर नौचंदी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पहले से ही इंजन का इंतजाम कर लिया गया। करीब आधे घंटे तक रुकी रही नौचंदी एक्सप्रेस में दूसरा इंजन लगा तो गाड़ी आगे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन में कुंडा और मानिकपुर के बीच मवेशी के टकराने से खराबी आई। रायबरेली स्टेशन पर दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
पौने छह घंटे देर से आई पद्मावत ट्रेन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लंबी दूरी की गाड़ियां ज्यादा लेट चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने छह घंटे देर से आई। इस गाड़ी की लेटलतीफी मुरादाबाद से बढ़ी, जिसकी रफ्तार अगले स्टेशनों में और धीमी होती गई। देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो-दो घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें