फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी की कार से नकदी और पर्स किया पार

Mon, 27 Apr 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में 24 अप्रैल को कारोबारी प्रमोद सिंह यादव की कार से टप्पेबाजी हुई। टप्पेबाजों ने नकदी और पर्स पार कर दिया। प्रमोद के अनुसार वह सुबह करीब 5:30 बजे घर जा रहे थे। मड़ियांव थाने के पास भीड़ में कार रुकते ही दो युवकों ने उनका ध्यान भटकाया। एक युवक ने शीशा खटखटाया। दूसरे ने चालक सीट से मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच हजार रुपये नकद और पहचान पत्र थे। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें