लखनऊ। आशियाना के औरंगाबाद इलाके में बस्ती निवासी सुरजीत चौधरी से बाइक सवार बदमाशों ने 26 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि वे पेन खरीदने यूनानी मेडिकल कॉलेज फाल्गुनी अपार्टमेंट के पास गए थे, तभी घटना हुई। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने जांच में सात दिन लगा दिए और मुकदमा चोरी की धारा में दर्ज किया।