फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार को बाहर निकाला, मकान मालकिन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान किसी किराएदार को घर से बाहर नहीं निकालने के आदेश के बावजूद मकान मालिक मनमानी कर रहे हैं। रविवार को बाजार खाला इलाके में किराया न दे पाने के कारण मकान मालकिन ने किराएदार को बाहर निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने मकान मालकिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला विजयेंद्र सिंह के मुताबिक खजुआ मे प्रियंका के मकान में आरती किराए पर रहती हैं। लॉकडाउन मे काम न होने के कारण किराया नहीं दे सकी। आरती का आरोप है कि प्रियंका ने किराए के लिए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। प्रियंका के कहने पर पहले उसने दो सौ रुपये एडवांस दिया था। शुक्रवार को प्रियंका ने मुझसे एडवांस में पांच हजार रुपय मांगे थेेे। मजबूरी बताने पर प्रियंका ने आरती के साथ बदसलूकी की और बच्चों समेत घर से निकाल दिया। कमरे में रखा सामान व जेवर भी हड़पने की नीयत से प्रियंका ने कमरे में ताला बंद कर दिया। वह तीन दिन से भटक रही है। आरती के मुताबिक उसने प्रियंका से सामान वापस मांगा तो उसने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने बाजारखाला कोतवाली में शिकायत की। एसीपी बाजारखाला अनिल कुमार यादव के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने रविवार को कुल तीन मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 52 वाहनों का चालान किया और पांच वाहन सीज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें