फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीमेन पावर लाइन में तैनात सिपाही चालक पर केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली थाने में जिम ट्रेनर ने वीमेन पावर लाइन में तैनात सिपाही चालक शेषबिंद के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गौतमपल्ली के जियामऊ निवासी सतीश यादव के मुताबिक आठ सितंबर की रात करीब 12 बजे दोस्त को अस्पताल से देख कर घर लौट रहे थे। जियामऊ मोड़ के पास वूमन पावर लाइन के गाड़ी चालक सिपाही शेषबिंद ने बुलेट में टक्कर मार कर घायल कर दिया। विरोध पर शेषबिंद ने कुचलने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सतीश का आरोप है कि 16 सितंबर को गौतमपल्ली थाने में शिकायत की, पर केस दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर सात जनवरी को सिपाही शेषबिंद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, 14 सितंबर को महिला एवं सुरक्षा संगठन में तैनात एएसपी विजय त्रिपाठी ने सतीश पर भी गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कराया था।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें