फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि में परीक्षा की कॉपियां बदलने का मामला : लखनऊ का चार्टर्ड अकाउंटेंट व कानपुर का युवक जांच के दायरे मे

Mon, 10 Jul 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आशंका जताई जा रही है कि फेल होने वाले छात्र-छात्राओं से उनकी कॉपियां बदलवा कर पास कराने के लिए लाखों रुपये दिए थे। ईडी के अधिकारी ये भी पता लगा रहे हैं कि एजेंसी ने परीक्षा केंद्रों से कॉपियां लाने का जिम्मा कितने लोगों को सौंपा था। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस और बीएएमएस परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले की जांच की जद में लखनऊ का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानपुर का एक युवक भी आया है। प्रवर्तन निदेशालय परीक्षा कराने वाली एजेंसी का हिसाब-किताब संभालने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट का बयान दर्ज कर चुका है। साथ ही, एजेंसी के बैंक खातों को खंगालकर पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान इनमें कोई संदिग्ध लेन-देन तो नहीं हुए थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कानपुर के किदवई नगर में रहने वाले एक अन्य युवक की जांच भी हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि उसने फेल होने वाले छात्र-छात्राओं से उनकी कॉपियां बदलवा कर पास कराने के लिए लाखों रुपये लेकर दिल्ली निवासी डॉ. अतुल के जरिए छात्र नेता राहुल पाराशर को दिए थे। ईडी के अधिकारी ये भी पता लगा रहे हैं कि एजेंसी ने परीक्षा केंद्रों से कॉपियां लाने का जिम्मा कितने लोगों को सौंपा था। 

साथ ही, इस दौरान हुई गड़बड़ियों पर विश्वविद्यालय के किसी वरिष्ठ अधिकारी की नजर क्यों नहीं पड़ी। दरअसल, इस प्रकरण में कॉपियां बदलने वाले गिरोह की विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से साठगांठ होने का शक जताया जा रहा है। इसी वजह से ईडी पूरे प्रकरण के हर बिंदु की गहनता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें