रेप की कोशिश में मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
नगराम थानाक्षेत्र में सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक के भाई ने केस न दर्ज कराने के लिए धमकाया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मासूम की मां के मुताबिक, घटना 25 अक्तूबर की शाम की है। उनकी बेटी गांव स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थी।
रास्ते में ही गांव का तिलक सिंह उर्फ विनीत सिंह मिला और गलत नीयत से उसे दबोच लिया। बेटी ने चीखपुकार मचाई तो आरोपी भाग निकला।
पीड़िता की मां के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आरोपी का बड़ा भाई आशीष सिंह घर आया और केस न लिखाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर हेमंत कुमार राघव के मुताबिक, तिलक व आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।