फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आठ महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दरोगा पर केस दर्ज, युवक को जेल में बंद कर पैर तोड़ देने का आरोप

Wed, 30 Nov 2022 08:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

युवक ने आरोप लगाया कि हुसैनगंज थाने के हवालात में दरोगा ने पीट-पीटकर उसका पैर तोड़ दिया था। मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की जांच एसीपी हजरतगंज को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुसैनगंज थाने के हवालात में युवक की पिटाई के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा तेज कुमार शुक्ला सहित तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हो गया है। एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की जांच एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा को सौंपी गई है। दोषी मिलने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नाका हिंडोला के बांस मंडी निवासी सनी कुमार सिंह के मुताबिक, 16 मार्च की रात करीब नौ बजे होली का सामान खरीदने चारबाग गया था। जहां उसका पर्स छीनने की कोशिश को लेकर तीन युवकों ने मारपीट की। इस दौरान सिपाही आया और युवकों का पक्ष लिया। इसके बाद पीटते हुए छितवापुर चौकी ले गया। इसके बाद हवालात में चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ल ने भी उसकी पिटाई की और मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में 4200 रुपये थे। मारपीट में उसका पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने थाने से जमानत पर उसे छोड़ दिया था।



ये भी पढ़ें - बदलता ट्रेंड: जन्मों के गठबंधन में गांठ बन रही उम्र की सीमा, वर पक्ष की मांग- 30 साल से कम की हो लड़की
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मकान मिला तो ढाई फुट के मोहम्मद शरीफ बोले, साहब! अब घरवाली भी चाहिए


एक्सरे में टूटी निकली पैर की हड्डी, सीने पर चोट
सनी ने आरोप लगाया कि पैर में दर्द व सांस लेने में तकलीफ  होने पर 24 मार्च को सिविल अस्पताल गया। एक्स-रे में पता चला कि पैर की हड्डी टूटी थी और सीने में चोट थी। आरोप है कि 26 मार्च को उसकी मां थाने में आरोपी की शिकायत लेकर गई, जहां दरोगा ने धमकाया कि जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद 27 मार्च को दरोगा ने पीड़ित के घर आकर भी धमकाया था। इस पर कोर्ट की शरण ली थी।

मेडिकल के दौरान नहीं थी कोई चोट
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज श्याम सिंह के मुताबिक, शुरूआती जांच में सामने आया कि शांति भंग में सनी को पकड़ा गया था। जमानत से पहले उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया था। इसमें शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें