लखनऊ। निगोहां कस्बे में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान किशोर का हाथ टूटने के मामले में पिता ने जिम संचालक पर केस दर्ज कराया है।
रायबरेली के बछरावां निवासी रामेश्वर सिंह के मुताबिक उनका 17 वर्षीय बेटा सूर्यांश सिंह सेना की तैयारी कर रहा था। वह निगोहां के जमादार खेड़ा गांव निवासी मामा प्रधान नीरज सिंह के घर में रहता है। बीते रविवार कस्बे में स्थित द फिटनेस वर्ड जिम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई थी। पिता का आरोप है कि जिम संचालक ने बिना अनुमति के सूर्यांश को शामिल कर दिया। प्रतिभाग करते समय उसका दायां हाथ टूट गया था। एसएसआई निगोहां अशोक गौड़ के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)