गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बृहस्पतिवार की रात शहीद पथ पर चलती कार में आग लग गई। चालक बाराबंकी के देवा सिपहिया निवासी अभयराज ने कूदकर जान बचाई। पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक किमी तक जाम लग गया। करीब 30 मिनट बाद स्थिति सामान्य हुई। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक अभयराज अहिमामऊ से देवा जा रहे थे। इंजन में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।