लखनऊ। बस की टक्कर से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। तेलीबाग निवासी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी ज्योति सिंह आर्मी स्कूल छावनी में कार्यरत हैं। 20 सितंबर की सुबह आठ बजे वह कार से स्कूल जा रही थीं। यदुनाथ चौक के पास बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लोगों ने ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शैलेंद्र ने आलमबाग थाने में आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।