फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाड़ियों में टक्कर मार दुकान में घुसी कार, दो घायल

Sun, 07 Apr 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र में खड़े ठेले से टकराई अनियंत्रित कार। संवाद
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क पर खड़ीं गाड़ियों में टक्कर मारते हुए एक चाट की दुकान में जा घुसी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं पांच बाइक, एक कार व एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ीं गाड़ियों में टक्कर मारते हुए चाट की एक दुकान में जा घुसी। चाट की दुकान पर मौजूद गया प्रसाद (30) निवासी संतोषपुर थाना महराजगंज और अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया।

आननफानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच बाइक, एक कार व एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। अमेठी जिले के जायस निवासी एवं कार चालक इशरत हुसैन को पकड़ लिया गया है। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें