फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, पांच घायल

Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर रमवापुर मोड़ के पास शनिवार को एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा धुसवा निवासी कमलेश (48) पुत्र रामसनेही, भूपेंद्र वर्मा (25) पुत्र कृष्ण कुमार, निब्बर (38) पुत्र राम अभिलाष, तारा देवी (32) पत्नी निब्बर और मैना देवी (42) कमलेश किसी आवश्यक कार्य के लिए बहराइच आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें