फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई कार, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। रायबरेली रोड के निगोहां स्थित नगराम मोड़ के पास रविवार देर रात ओवरलोड ट्रक के अचानक विपरीत दिशा से सामने आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार युवक और महिला जख्मी हो गए। निगोहां पुलिस ने दोनों को मोहनलालगंज अस्पताल पहुंचाया, वहां से दोनों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में युवती के परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज निवासी शावक (32) कार से प्रयागराज की ओर जा रहे। पीजीआई के पास से युवती अवनी को उन्होंने लिफ्ट दी थी। नगराम मोड़ के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें