फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी स्थित आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह नौ बजे नागेश्वर मंदिर के सामने चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, कार गाजियाबाद से सुलतानपुर जा रही थी। नागेश्वर मंदिर के सामने भदोही निवासी चालक शुभम सिंह को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर से कार का बाईं ओर का टायर भी फट गया। हादसे के वक्त कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें