फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से पहले उठी मां की अर्थी: लाश देख बिलख उठी बेटी, कार्ड बांटने निकले थे; यूं आई मौत... पिता की हालत नाजुक

Thu, 14 Nov 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार को बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। लोगों ने मौके से कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के शिवपुर गांव टकटकपुर निवासी राम आसरे सिंह मार्च माह में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। वह मौजूदा समय में परिवार संग कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन में रह रहे थे। उनके भाई राणा आर सिंह ने बताया भांजी नेहा की नौ दिसंबर को शादी होनी है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: नदी लील गई आशियाना... अब रहने का ठौर नहीं; मजदूरी कर काट रहे दिन, आपबीती बताते हुए छलक पड़ीं आंखें

पीछे से बाइक में मारी टक्कर

रामआसरे व उनकी पत्नी मीना सिंह (58) बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। वृंदावन सेक्टर- नौ के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रणजी ट्रॉफी: कृष्णन ने जड़ा शतक, कर्नाटक ने यूपी पर बनाई बढ़त; ड्रॉ पर रोकने की चुनौती... रोमांचक रहा खेल

लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा

हादसे के बाद लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खबर पाकर परिजन पहुंचे। घायल दंपती को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां, बृहस्पतिवार दोपहर मीना सिंह की मौत हो गई। वहीं राम आसरे को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। मीना सिंह के परिवार में दो बेटियां एक बेटा है। बेटा अमित पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें