फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से नहर में गिरी कार, तीन घायल

Sun, 02 Apr 2023 05:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने के
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागारज हाईवे पर जगतपुर क्षेत्र में गंग नहर पुल के पास हादसा
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार नहर में जा गिरी। इससे कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
रात करीब डेढ़ बजे कार सवार तीन लोग मिर्जापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागारज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगतपुर कस्बे के निकट गंग नहर पुल के पास प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार नहर में जा गिरी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में भदोही जिले के महराजगंज निवासी कमलेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और मिर्जापुर के चुनार निवासी कार चालक सानू शर्मा घायल हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें