फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 13 Jan 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। पारा इलाके में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

हरदोई के एकघरा गांव निवासी सुजीत कुमार (28) व काकोरी के टिकरिया गांव निवासी आशीष यादव बृहस्पतिवार रात दस बजे अपनी-अपनी बाइक से घर जा रहे थे। पुराना पारा तिराहे के पास अवध चौराहे की ओर से आ रही बेकाबू कार ने पीछे से दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुजीत व आशीष गिरकर घायल हो गए। जबकि चालक कार लेकर भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुजीत की मौत हो गई। वहीं, आशीष का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने शुक्रवार को छुट्टी दे दी। पारा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार वर्मा के मुताबिक सुजीत कुमार कृष्णानगर स्थित एक दवा फैक्टरी में मजदूरी करते थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें