मोहनलालगंज (लखनऊ)। पूर्व शिक्षा निदेशक व लोक सेवा आयोग के सदस्य अमृत प्रकाश ने छह लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीजीआई के उतरेठिया निवासी अमृत प्रकाश के मुताबिक मोहनलालगंज के डेहवा में जमीन खरीदी थी है, जिस पर एक अक्तूबर को दबंगों ने कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत डीसीपी साउथ से की थी। उनके आदेश पर पुलिस ने इजराउल हक, फैज, योगेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेश व रावेंद्र पासवान पर केस दर्ज किया है।