फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिस्तर पर गिरी मोमबत्ती, जिंदा जला युवक

Sat, 09 Mar 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली में माल एवेन्यू के पास शुक्रवार तड़के कमरे में जलती हुई मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। इससे वहां सो रहा युवक जिंदा जल गया।
विज्ञापन


मूल रूप से सीतापुर के सिधौली के रहने वाले अनिल (48) माल एवेन्यू में गोरा कब्रिस्तान के पास टिन शेड के बने कमरे में अकेले रहते थे। शुक्रवार भोर पांच बजे अनिल के बिस्तर पर जलती हुई मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। कमरे से लपटें व धुआं निकलता देख पास में ही परिवार के साथ रहने वाले अनिल के भाई सुनील ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। अग्निशमन टीम पहुंचने से पहले ही सुनील व पड़ोसियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमनकर्मियों ने कुछ देर में आग बुझा दी। इसके बाद जब अग्निशमनकर्मी कमरे में पहुंचे तो अनिल का जला हुआ शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
गौतमपल्ली इंस्पेक्टर वेदप्रकाश राय के मुताबिक मोमबत्ती से आग लगने की बात सामने आई है। अनिल शराब के नशे में थे। इस कारण आग लगने पर वह बिस्तर से उठ नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों को कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई सुनील के मुताबिक कमरे में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण अनिल मोमबत्ती जलाकर सोते थे। निजी स्कूल में चपरासी की नौकरी करने वाले अनिल नशे के आदी थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें