माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थी एकत्र होकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि एलटी ग्रेड में कई वैकेंसी खाली हैं। हमारी मांग है कि सरकार इन पदों पर भर्ती निकाले।