फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10508 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की दोनों पालियों में शनिवार को 10508 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 24624 अभ्यर्थियों से से 14116 ही परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीईटी के लिए शहर व आसपास के 26 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। हर पाली में 12312 अभ्यर्थी पजीकृत थे। इनमें 6963 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 5349 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में 7153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 5159 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पुलिस के जवान भ्रमण करते रहे। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें