बलरामपुर अस्पताल में सोमवार से कैंसर की भी ओपीडी शुरू होगी।
अभी तक मरीजों को कैंसर इलाज के लिए बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने कैंसर की दवाएं भी खरीद ली हैं।
हफ्ते में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कैंसर ओपीडी कमरा नंबर 12 में चलेगी।