फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी की पोस्ट के लिए बढ़े पद, देखें यहां

Fri, 13 Apr 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 में दो सौ से अधिक पद बढ़ाए गए हैं। पदों की संख्या बढ़कर सात सौ के आसपास हो गई है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा बीते आठ अप्रैल को ही आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें तीन लाख 40 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सामान्य चयन के 460 और विशेष चयन/बैकलॉग के पांच पदों पर भर्ती के लिए आरओ/एआरओ परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था।

नियम है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले अगर नए पदों का अधियाचन आ जाता है तो उसे भी भर्ती परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि आयोग को दो सौ से अधिक पदों के लिए अधियाचन मिला है और अब पदों की संख्या बढ़कर तकरीबन सात सौ हो गई है।
विज्ञापन


आरओ-आरओ परीक्षा 2017 के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (उर्दू), उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के पदों पर भर्तियां होनी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें