फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परचे बांटकर भाजपा सरकार के खिलाफ चलाया अभियान

Mon, 27 Oct 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​भियान के तहत परचे बांटते भाकपा माले के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भाकपा (माले) ने रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन अभियान चलाया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में रविवार सुबह 12 बजे से धुबैला, खटैया, बौरुमऊ, मुंशी खेड़ा आदि गांवों और सैरपुर बाजार में परचे बांटे गए। इस दौरान जगह-जगह लोगों से भाजपा राज में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर दमन और महिलाओं के साथ गैंगरेप व हत्या की बढ़ रही घटनाओं का विरोध करने का आह्वान किया गया। अभियान में पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य कुमार मधुसूदन मगन, रमेश शर्मा, रामसेवक रावत, युवा नेता राजीव कुशवाहा, संगम निषाद, सूरज निषाद, छोटे लाल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें