नेत्रदान दिवस की पूर्व संध्या पर जयति भारतम् ने शनिवार को गांधी प्रतिमा हजरतगंज से नेत्रदान जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर दृष्टि सुरक्षा व दृष्टिबाधितों के विकास के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान दृष्टि बाधित व विकलांग बच्चों ने नेत्रदान के लिए लोगों को फार्म देकर अंधता निवारण के लिए आगे आने की अपील की।