लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय 64 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से 30 जनवरी से 8 फरवरी के बीच जीसीआरजी बख्शी का तालाब में डेडिकेटेड कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप उन एनसीसी कैडेट्स के लिए है, जिन्होंने रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 में हिस्सा लिया था। इस डेडिकेटेड कैंप का उद्देश्य आरडीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित करना, विजेता ग्रुप को फ्लैग प्रदान करना और अन्य कैडेट्स को प्रशिक्षण देना है। यह कैंप कैडेट्स के अनुशासन और समर्पण को सम्मान देने की अहम पहल है। रिपब्लिक डे कैंप को एनसीसी का सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का कैंप माना जाता है। इसमें कैडेट्स का चयन कड़ी प्रक्रिया के बाद ड्रिल और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।