फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया, नशीली कोल्डड्रिंक पिला किया दुष्कर्म

Wed, 20 Mar 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक रिश्तेदार ने हुसैनगंज स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के परिवार के लोग शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उन लोगों ने दोनों की शादी कराने की बात कही, पर बाद में मुकर गए। युवती ने हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती के मुताबिक गोंडा निवासी रिश्तेदार यशदीप वर्मा अलीगंज में रहता है। वह खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताता था। कुछ वक्त पहले यशदीप ने युवती को सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में रुपये की मांग की। युवती के परिजनों ने कई बार में यशदीप को तीन लाख रुपये दे दिए। 16 जुलाई को यशदीप ने युवती को हुसैनगंज स्थित एक होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर युवती को दोबारा होटल में बुलाकर गलत काम किया। इसके बाद युवती ने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर भड़के आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो उसके परिजनों को भेज दिए।
विज्ञापन

युवती के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के पिता ने दोनों की शादी कराने का वादा किया मगर बाद में मना कर दिया। सोमवार को युवती ने कोर्ट की मदद से आरोपी यशदीप वर्मा और उसके पिता यादराम वर्मा के खिलाफ हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती का कहना है कि यशदीप सचिवालय कर्मचारी नहीं है और लोगों को जाल में फंसाने के लिए सचिवालय का फर्जी आईडी कार्ड साथ लेकर घूमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें