समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
नगराम। क्षेत्र के खुजौली स्थित नमः शिवाय मैरिज लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। पूर्व विधायक अंबरीष पुष्कर ने कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर सेक्टर में मनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता हरीराम रावत और मैकू लाल रावत को अंबेडकर वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया गया।