समाजवादी छात्र सभा की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई।
लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इस अवसर पर गेट संख्या-एक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर लखनऊ विवि में छात्रसंघ चुनाव बहाली का आह्वान किया गया। सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह छात्रों-नौजवानों के आदर्श हैं। पूजा शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराया जाएगा। समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू और विपुल यादव ने भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव राजू यादव, अक्षय यादव, शिवा जी यादव, तौकिल गाजी, जावेद अली, सतीश गुप्ता, मुजीब खान, लोकेश प्रताप सिंह, उत्कर्ष त्रिपाठी, अक्षय वर्मा, रुस्तम यादव, प्रेम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।