फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल पायरेट्स और मावरिक्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएएल पायरेट्स और मावरिक्स ने जीत के साथ अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पायरेट्स ने ऑलिव को 23 और मावरिक्स ने नाइट्रो को 124 रन से पराजित किया। सीएएल पायरेट्स ने 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाए। स्वरित ने सबसे अधिक 45 रन बनाए। जवाब में सीएएल ऑलिव की टीम 24.2 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई। पदमेश ने चार और अर्नव ने दो विकेट हासिल लिए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सीएएल मावरिक्स ने 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 322 रन बनाए। मो. हामिद फैसल ने 107 रन की आतिशी शतकीय पारी खेेली। जवाब में सीएएल नाइट्रो की टीम 23.1 ओवर में 198 रन पर आउट हो गई। माधव ने चार और आयुष व अदवय ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें