फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री स्वाति सिंह द्वारा नायब तहसीलदार की फटकार लगाने से वकील नाराज, किया कार्य का बहिष्कार

Thu, 08 Oct 2020 01:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरोजनीनगर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी को राज्यमंत्री स्वाति सिंह की ओर से फटकार लगाने और उन पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से नाराज वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभात शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में बुधवार को वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार को गुंडा शब्द कहा जाना निंदनीय है। इसलिए न्यायालय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने को लेकर वकील न्याय कार्य से विरत रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य राम कुमार यादव, महेश प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, आदेश यादव और पंकज सिंह चौहान सहित तमाम वकील मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें