फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव : दिल्ली में शाह से राजभर व चौहान की मुलाकात में हुई चर्चा

Fri, 05 Jan 2024 01:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार न होने पर चर्चा की। वहीं, राजभर ने भर-राजभर, गोंड और खरवार जाति को एसटी में शामिल न करने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यूपी में एनडीए के सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की । बुधवार की शाम को हुई अलग-अलग मुलाकात में दोनों नेताओं ने प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार न होने पर चर्चा की। वहीं, राजभर ने भर-राजभर, गोंड और खरवार जाति को एसटी में शामिल न करने का भी मुद्दा उठाया। राजभर ने बताया कि शाह ने खरमास यानि 15 जनवरी के बाद और 20 जनवरी के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


राजभर कहना है कि शाह से हुई करीब आधे घंटे की मुलाकात में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई तो शाह ने आश्वस्त किया है कि 20 जनवरी से पहले ही इसपर फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाह के सामने भर-राजभर को अनुसूचित जन जाति (एसटी) में शामिल करने के लिए यूपी सरकार से प्रस्ताव मंगवाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों में गोंड और खरवार जाति को अनुसूचित जन जाति (एसटी) में शामिल करने के शासनादेश जारी हो चुका है। इसके बावजूद उनको एसटी का जाति प्रमाण नहीं दिया जा रहा है। शाह ने इस पर भी जल्द ही कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है।

सुभासपा अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी शाह ने जल्द फैसला लेने को कहा है। साथ ही सुभासपा द्वारा अगले महीने से यूपी और बिहार में होने वाले चुनावी रैलियों व सभाओं में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें