फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैब चालक उबर, रैपिडो व इनड्राइव का करेंगे बहिष्कार

Wed, 23 Oct 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। कैब चालकों ने मंगलवार को हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर निजी कंपनियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कैब चालकों ने 25 अक्तूबर से उबर, रैपिडो व इनड्राइव का बहिष्कार करने की बात कही है। संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन




भारतीय कैब कंपनीज नियंत्रण बोर्ड के अस्थायी चेयरमैन जाहिद प्रधान ने कहा, कैब कंपनी ओला, उबर, रैपिडो व इनड्राइव चालकों का शोषण कर रही हैं। कंपनियां कमीशन में समझौता नहीं करती हैं। इससे चालकों की आमदनी नहीं हो पा रही है। इन कंपनियों का कार्यालय लखनऊ में नहीं है। कंपनियों से कम से कम 20 रुपये प्रति किमी किराया करने, चालकों का 5 से 10 लाख रुपये का जीवन बीमा करने, अधिकतम कमीशन 10 फीसदी तय करने की मांग की। कंपनी चालकों व गाड़ियों को ऑफरोड करना बंद करें, ताकि वाहन की किस्त चुकाने में समस्या न हो। इस मौके पर महेंद्र यादव, नीरज चौरसिया, प्रवीण सिंह, महताब, करण कुमार, साकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें