कथा वाचक डाॅ. योगेश व्यास
लखनऊ। भगवान के शरण में जाने से बुरे से बुरे लोगों का अंत भी खूबसूरत होता है। भगवान और भक्त की कथाएं मानव जीवन को और भी खूबसूरत बनाती हैं। ये बातें कथा वाचक डाॅ. योगेश व्यास ने सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कहीं। ठाकुरगंज के घासमंडी तिराहे के पास परशुराम मंदिर में इसका आयोजन हो रहा है। आचार्य द्रोण विचार संस्थान एवं भारतीय ब्राह्मण महासभा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मना रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम के परीक्षित अमिताभ पांडेय, अनुराग पांडेय, जगदीश प्रसाद मिश्रा संतोष द्विवेदी, अवध प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।