दयाल गेटवे कन्वेंशन सेंटर विभूति खंड, गोमतीनगर में कथा सुनाते आचार्य शांतनु महाराज।
लखनऊ। दयाल गेटवे कन्वेंशन सेंटर विभूति खंड, गोमतीनगर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान कृष्ण की जन्म कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। आचार्य शांतनु महाराज ने चौथे दिन की कथा का शुभारंभ भजनों से किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के दिखाए रास्ते पर चलें तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। लोगों की मदद करना भगवान की पूजा करने जैसा है।