लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बुधवार को व्यापारी हरीशचंद्र अग्रवाल की 47वीं पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगा। 26 मई 1979 को सर्वे छापे अभियान का विरोध कर रहे व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल पुलिस की गोली से शहीद हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर लखनऊ में 31 और अन्य जनपदों में न्यूनतम 21 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। अमीनाबाद स्थित हरीशचंद्र अग्रवाल पार्क में होने वाले मुख्य समारोह में हरीशचंद्र अग्रवाल की पत्नी गीता देवी अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित होंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल और आरडीएसओ के निदेशक अमिताभ कुमार भी शामिल होंगे।