फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

Thu, 09 May 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार सुबह नई दिल्ली अंबिकापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यापारी की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बछरावां कस्बे के संजय नगर मोहल्ला निवासी मिथिलेश (62) लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग से पटरी किनारे रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही नई दिल्ली अंबिकापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की टक्कर से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट ने कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची आफपीएफ ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. प्रभात मिश्रा ने वृद्ध को लखनऊ पीजीआई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते है कि वृद्ध चाय तथा पानी के गिलास का थोक विक्रेता था।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें