हजरतगंज स्थित मोती महल में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक ड
लखनऊ। हजरतगंज स्थित मोती महल में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की युवा इकाई की ओर से आईवीएफ बिजनेस मीट ग्रो योर बिजनेस कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक एवं आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि व्यापारिक एकजुटता में ही समाज की शक्ति है। व्यापार, उद्योग और उद्यमिता को सशक्त करने के लिए चर्चाएं करते रहना चाहिए। उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू, युवा अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू ने कहा कि विभिन्न व्यवसायों और उद्योगों के अनुभवों साझा होने से अन्य लोगों को व्यापार बढ़ाने के लिए नई राहे मिलती है। कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल, महामंत्री राजू साहू, अभिनव गुप्ता, निखिल रस्तोगी, विशाल गुप्ता, सतीश साहू, रोहित अग्रवाल, नैमिष आदि लोग मौजूद रहे।