लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां शशि प्रभा बंसल का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। अंतिम संस्कार बैकुंठधाम गोमतीनगर में किया गया। वह 76 वर्ष की थीं। महानगर इकाई अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह, विधायक विनय वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, अतुल गुप्ता, आकाश गौतम, जावेद बेग, अश्वन वर्मा, महामंत्री अनुज गौतम, रमेश शुक्ला, मुकेश अग्रवाल शहर के प्रमुख व्यापारी नेता व सभी बाजारों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे। बताया कि मंगलवार को उठवानी संस्कार किया जाएगा।