फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हृदयाघात से व्यापारी नेता अशोक मोतियानी का निधन

विज्ञापन
अशोक मोतियानी। - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष व्याापारी नेता अशोक मोतियानी का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अशोक मोतियानी के निधन से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। व्यापारी समाज व संगठन के लिए यह व्यक्तिगत क्षति है। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और व्यापारी समाज की आवाज उठाने वाले लोगों में से थे। पिछले 40 वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हमारा पूरा परिवार उनके साथ है। बताया कि अंतिम यात्रा उनके आवास 294 हिंदनगर से दोपहर 12 बजे पराग शनि मंदिर भैंसाकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें