करामत पीजी कॉलेज में पाककला प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी काॅलेज में बुधवार को दस्तख्वान-ए-अवध नामक पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुशरा और सिमरन की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। सृष्टि मिश्रा, तनु कुमारी और प्रियंका की टीम ने द्वितीय पुरस्कार जीता और अनामिका चौहान, महक सिंह और कशिश सिंह की टीम ने तृतीय पुरस्कार जीता। प्राचार्य प्रो. हुमा ख्वाजा ने विजेताओं को बधाई दी।