फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुजफ्फरपुर के लिए बस सेवा शुरू, 862 रुपये किराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। रोडवेज प्रशासन ने आलमबाग बस टर्मिनल से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए साधारण बस सेवा शुरू की गई है। इस बस में मुजफ्फरपुर के लिए प्रति व्यक्ति 862 रुपये किराया देना होगा। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम ने बताया कि यह बस आलमबाग से प्रतिदिन दोपहर एक बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे चलकर रात 8:30 बजे आलमबाग पहुंचेगी। बस अयोध्या धाम, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, तमकुहीराज, गोपालगंज, पिपराकोठी, मोतिहारी में ठहराव करेगी। यात्री यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर एडवांस सीट भी बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें