फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मवेशियों को बचाने में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 22 घायल

Sun, 17 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पलटी बस। संवाद
विज्ञापन
एक महिला की हालत गंभीर होने पर किया गया लखनऊ रेफर
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ मंदिर से दर्शनकर लौट रहे थे सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। हाईवे पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात हुए इस हादसे में 22 लोग घायल हुए। सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बछरावां थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के रहने वाले पुरुष, महिलाएं और बच्चे समेत 22 लोग एक प्राइवेट बस बुक कराकर प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित मनगढ मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्र्रीय राजमार्ग स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज के सामने मवेशियों का झुंड आ गया। चालक मवेशियों को बचाने के चक्कर में बस पर काबू नहीं पाया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल प्राची (20), आरजू (4), सुनीता (45), विजयलक्ष्मी (42), अंश (13), छाया (45), रानी (60), साक्षी (12), आरुष (8), निशू (22) समेत 15 श्रद्धालुओं का इलाज सीएचसी ऊंचाहार में किया गया। वहीं मंजू देवी (39), सुमन वर्मा (40), मायावती (60) अंचल कुमार (20), स्वाति पटेल (22), शिवानी द्विवेदी (18), ज्योति वर्मा (26) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या और सदर कोतवाल संजय त्यागी ने मौके पर पहुंचकर घायलों से हादसे की जानकारी ली।
जिला अस्पताल से घायल मायावती को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें