फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लुधियाना जा रही युवती से बस में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 04:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेशन के निकट एक युवती (21) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार रात दो बजे के आसपास की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी तहरीर में बताया है कि बीकापुर सर्किल क्षेत्र के एक गांव से वह अपने मां-भाई के पास लुधियाना जाने के लिए निकली थी। लगभग रात के एक बजे बस स्टेशन के निकट ईदगाह चौराहे के पास दो युवकों ने बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने बस से निकलते ही रात को लगभग दो बजे अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी की पहचान लवकुश निवासी हैदरगंज थाना क्षेत्र जनपद अयोध्या व दूसरे आरोपी की पहचान मुन्ना थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर की रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद कोतवाली ले आई। यहां युवती की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 डी, 504 व 506 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक प्राइवेट बस पर रहते हैं। इसमें लवकुश बस का परिचालक है और मुन्ना सहायक के रूप में बस कर कार्य करता है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि एक आरोपी भी युवती के इलाके का है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपने मां और भाई से मिलने लुधियाना जाने की बात कही है जबकि युवती की मां घर पर ही रहती है। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया है कि युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के मां के गांव में रहने की पुष्टि हो चुकी है जबकि युवती के इलाके के रहने वाले युवक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें