लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को नो यूपीएस, नो एनपीएस के पोस्टर जलाकर पुरानी पेंशन की मांग की। ओपीडी परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन में राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार, एलटी सुनील कुमार, डीपीए के जिला मंत्री कपिल वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, पूर्व महामंत्री श्रवण सचान, जितेंद्र, महेंद्र, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।