फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीटेक के तीन छात्रों पर दबंगों ने पिस्टल से चलाई गोली

Thu, 03 Oct 2024 06:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित क्राउन मॉल के पास सोमवार रात राम स्वरूप मेमोरियल विवि के बीटेक के तीन छात्रों पर वर्चस्व को लेकर दो पूर्व छात्राओं ने एक साथी संग मिलकर पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मंगलवार को एक छात्र ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ चिनहट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने चार-पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गोंडा के खरगुपुर निवासी अभिषेक तिवारी राम स्वरूप मेमोरियल विवि बीटेक की पढ़ाई करते हैं। मौजूदा समय में वह हिमसिटी इलाके में रहते हैं। उनके मुताबिक 30 सितंबर की रात वह साथी गोरखपुर निवासी दिव्यांशु और मऊ निवासी वैभव सिंह के साथ बुलेट से मटियारी स्थित क्राउन मॉल चाय पीने गए थे। अभिषेक ने बताया कि वह लोग पहले क्रॉउन मॉल में घूमे। मॉल से बाहर निकलते ही विवि के पूर्व दो छात्र प्रतापगढ़ निवासी विपुल सिंह, बलिया निवासी वैभव सिंह अपने एक अन्य साथी संग वहां पहुंचा और उन लोगों को देखते हुए गाली-गलौज करने लगे। अभिषेक तिवारी व उनके साथियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल से उन पर गोली चला दी। पीड़ित ने बताया कि उन लोगों की आरोपी से कोई रंजिश भी नहीं है। बस वर्चस्व को लेकर आरोपियों ने उन लोगों पर गोली चलाई थी।

पीड़ित छात्र अभिषेक तिवारी ने बताया कि गोली चलते ही वह लोग दहशत में आ गए। डर के चलते और जान बचाने के लिए वह लोग अपनी बुलेट वही छोड़कर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को अभिषेक तिवारी की तहरीर पर चिनहट थाने में आरोपी विपुल सिंह, वैभव सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें