फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्तार के करीबी बिल्डर के एफआई टावर पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी एफआई बिल्डर शोएब इकबाल के अवैध अपार्टमेंट पर एलडीए की नजर टेढ़ी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत शनिवार शाम एलडीए की टीम ने पुलिस के साथकैसरबाग थाना क्षेत्र में बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित एफआई टावर अपार्टमेंट के एक-एक तल का मौका मुआयना किया। दरअसल, बिल्डर द्वारा मानचित्र के विपरीत बनाए गए अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एलडीए टीम ने जांच के दौरान अपार्टमेंट के एक-एक फ्लैट में निवास करने वाले परिवारों को सूचीबद्ध किया। एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शोएब इकबाल ने एफआई अपार्टमेंट का निर्माण कराने के लिए एलडीए से छह मंजिल का मानचित्र स्वीकृत कराया था। मगर, उसने नौ मंजिल का अपार्टमेंट खड़ा कर दिया। इस अपार्टमेंट की तीन मंजिल अवैध हैं, मगर इन तीनों मंजिलों पर बने फ्लैट भी शोएब इकबाल ने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर बेच दिए। यही नहीं एफआई अस्पताल का निर्माण भी अवैध रूप से किया गया है। दोनों अवैध इमारतों को एलडीए की तरफ से ध्वस्त करने का नोटिस दिया जा चुका है।
एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तारीख तय कर दी जाएगी। बताते चलें कि एलडीए ने कैसरबाग कोतवाली में साजिश रचकर धोखाधड़ी करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें वर्ष 1987 में एफआई बिल्डर के निदेशक मोनिस इकबाल, उसके भाई सिराज व सहयोगी माइकल पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। मोनिस को बर्लिंगटन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया जा चुका है। केस में नामजद सिराज व माइकल की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें