फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 बीघा में कराए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को गोसाईंगंज में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यहां लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में चार जगह अवैध तरीके से प्लॉटिंग की जा रही थी। इस दौरान एलडीए की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुल्तानपुर सड़क स्थित ग्राम-मलौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान राजदेव सिंह, सुधीर सिंह, मेसर्स वीर भूमि इंफ्रा डेवलपर्स के संजय कुमार व अन्य 30 बीघे में तीन जगह अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। इसके अलावा महेंद्र शुक्ला, एसके गुप्ता, विशाल व अन्य गोसाईंगंज के ग्राम-दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। दोनों जगह से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें