लखनऊ। काकोरी में शारदा नहर पर प्रॉपर्टी डीलर की ओर से बनाई गई अवैध पुलिया पर सिंचाई विभाग ने बुधवार को बुलडोजर चलवा दिया। नरौना गांव व रायपुर (दशहरी गांव) के पास नहर पर सिंचाई विभाग से बिना अनुमति लिए पुलिया बनाने की ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीओ स्पर्श अग्रवाल ने कार्रवाई की।